weight loss

जल्दी वजन घटाने के 10 आसान तरीके :
आधुनिक युग में बढ़ता हुआ वजन बहुत सारे लोगो की समस्या है. आवश्यकता से बढ़ा हुआ वजन आपके सौन्दर्य को प्रभावित तो करता ही है साथ ही बहुत सारी शारीरक बिमारियों को भी आमंत्रित करता है.ऐसी परिस्थिति से बचने का एक ही इलाज है, वो है अपने वजन को नियंत्रित करना. वजन को नियंत्रित करने के कुछ सरल और सहज तरीके तो आज हम सीखेंगे ही ,पर उससे पहले जानते है की सही वजन को तय करने के क्या मापदंड होते हैं. सही वजन को तय करने के कई सारे तरीके होते हैं जिसमे से एक का आज हम जिक्र करेंगे, वो है BMI calculation.क्या है ये  BMI ? बी ऍम आई का पूरा नाम बॉडी मास इंडेक्स या शरीर द्रव्यमान  सूचकांक जो बताता है की हमारे शरीर का वजन हमारी शरीर की लम्बाई के अनुसार है या नही. बी ऍम आई शरीर की चर्बी को नही नापता है पर फिर भी आज के समय में ये बहुत सारे लोगो के द्वारा अपने वजन को चेक करने का माध्यम है. बी ऍम आई को calculate कर के आप आसानी से अपने शरीर के वजन का अंदाजा लगा सकते हैं .बी ऍम आई एक फार्मूला के अनुसार तय किया जाता है जो इस प्रकार है -
                                  BMI =      Body weight (kg)
                                                  Height (m) x Height (m) 

इस फार्मूला द्वारा जो भी आपका रिजल्ट निकले उसे  आप नीचे दी गयी टेबल से मैच कर के पता लगा सकते हैं की आप स्वस्थ वजन की श्रेणी में आते हैं या नहीं 

WEIGHT
BMI
UNDERWEIGHT
< 18.5
NORMAL
18.5-24.9
OVERWEIGHT
24.9 - 30
OBESE
> 30
ऊपर बताई गयी श्रेणी से पता चलता है की स्वस्थ बी ऍम आई 18.5 से लेकर लगभग 25 तक मानी गई है. अगर आपका बी ऍम आई 30 से ऊपर है तो भविष्य में  आप हेल्थ प्रॉब्लम से ग्रशित हो सकते हैं.लेकिन अगर हम अपना वजन नियंत्रित रखें तो इन् सभी परेशानियों से हम बच सकते हैं. आयें जानते हैं वजन को कम करने के बहुत ही आसान तरीके -
1 .खाने का समय निर्धारित करना :
                                  खाने को सही समय पर खाना आपके वजन घटाने की तरफ पहला  कदम होगा.आपका दिन भर जो भी रूटीन हो, चाहे आप दिन में ऑफिस में काम करते हो या आपकी नाईट शिफ्ट हो , आप अपने खाने का समय अपने काम और जीवनशेली को ध्यान में रखते हुए निर्धारित  करें.समय पर खाने से आप जो भी खायेंगे उसका पाचन अच्छे से होगा और अगर आपका पाचन तंत्र ठीक रहेगा तो आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा.

2 . ब्रेकफास्ट जरुर करें:
                         हमारे दिन भर के खाने में जो खाना सबसे जरुरी होता है वो ब्रेकफास्ट . जैसा की नाम से ही जाहिर है break the फ़ास्ट अर्थात् फ़ास्ट को तोडना. रात के खाने के बाद से सुबह के खाने में  बहुत लम्बा समय  8-10 घंटे का अंतराल हो जाता है.इसीलिए सुबह का नाश्ता बहुत ही आवयशक है.आप अपने ब्रेकफास्ट को कभी भी न छोडें क्यूंकि सुबह का नाश्ता ही आपको दिन भर के काम की एनर्जी प्रदान करेगा.सुबह के नाश्ते में किसी भी healthy चीज़ जैसे पोहा,उपमा,दलिया, दूध और फलों को चुनें.

3. खूब पानी पियें : 
                         जैसा की हम सब जानते हैं की हमारे शरीर को 60% हिस्सा पानी से बना है.पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.पानी हमारे शरीर के temperature को मेन्टेन करता है, हमारे बॉडी के toxins को हटाता है. विशेषज्ञ मानते है की खाने से पहले पानी पीना हमारी  भूख को कण्ट्रोल करने में मदद करता है.इसीलिए दिन में 8 -10 गिलास पानी जरुर पिएँ .

4.खाने में सफ़ेद चीजों से परहेज :
                                             खाने में सफ़ेद चीजों से परहेज करें जैसे चीनी और मैदा.चीनी और मैदा से बनी हुई चीज़ों में बहुत ज्यादा कैलोरीज होती है जो वजन को बहुत जल्दी बढ़ा देता है.साथ ही चीनी और मैदा में कोई पोषण नही होता इसलिए इनका सेवन तो कम से कम करना चाहिए.

5. फलों का सेवन :
                         स्नैक्स की जगह सीजनल फलों को अपने रूटीन में शामिल करें. फ्रूट्स विटामिन्स के साथ -2 फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत है. फ्रूट्स खाने से आपका पेट भरा रहता है और बार -2 भूख नही लगती और हम बेवजह खाने से बच जाते हैं.

6. फिजिकल acitivity को बढ़ाना :
                                     अपने जीवनशेली में थोड़ा शारीरिक गतिविधियों को महत्व दे .लिफ्ट की जगह stairs को इस्तेमाल करें, अपने घर के काम में  मदद करें,अपने बच्चो के साथ कोई फिजिकल गेम खेलें, सुबह कुछ समय वाक के लिए निकालें.( जानिए एक्सरसाइज के फायदे )

7. पर्याप्त नींद :
                     सही और पूरी नींद हमारे लिए बहुत आवशयक है. नींद हमारी शारीरिक थकान के साथ मानसिक आराम भी प्रदान करती है. 6 से 8 घंटे की नींद हमें पूरा दिन चार्ज रखती है और फिजिकल एक्सरसाइज से हुए टिश्यू डैमेज को भी रिपेयर करती है.नींद हमारे शरीर के पाचन तंत्र को प्रभवित करती है. इसलिए वजन घटाने में नींद भी बहुत बड़ा रोल प्ले करती है.

8.अल्कोहल से दूर रहें: 
                          अगर आप अल्कोहल का सेवन करतें हैं तो वजन घटाने के समय इससे दूर रहे.अधिकतरअल्कोहल स्टार्च और शुगरसे  मिल कर बनते है , इसलिए उनमे बहुत कैलोरी होती है और बहुत तेजी से हमारे शरीर का वजन बढाती है.

9.फ़ास्ट फ़ूड  खाने से बचें :
                               आप फ़ास्ट फ़ूड के शौक़ीन हैं तो वजन घटाते समय आपको पिज़्ज़ा ,पास्ता , बर्गर से दूर रहेना पड़ेगा क्यूंकि ये खाने फ्राइड होने से बहुत हाई कैलोरी वाले होतें है. अगर आप फ़ास्ट फ़ूड खाए बिना रह नही सकते, तो घर पर उन्हें healthy तरीके से बना कर खाएं.

10. डिब्बाबंद जूस ना पिएँ:
                              डिब्बे में आने वाले जूस में फ्रूट बहुत कम होता है और चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है. चीनी की मात्रा अधिक होने से ऐसा जूस हमें सिर्फ खाली कैलोरी प्रदान करता है, जिसका हमारे शरीर में कोई उपयोग नही है. डिब्बाबंद जूस की जगह पानी या घर पर बने फ्रूट जूस
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments :

Post a Comment